रायपुर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। सुरजपुर में एन्टी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां के एसडीएम कार्यालय के एक लिपिक मुनेश्वर राम को 5 हजार का रिश्वत लेते,रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि लिपिक जमीन डायवर्जन का प्रकरण निबटाने के लिए रिश्वत मांग रहा था। शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो की 9 सदस्यी टीम ने दबिश दी है।




