Advertisements

वक़्फ़ संशोधन बिल पर भाजपा का जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न,वक़्फ़ संपत्तियों की पारदर्शिता हेतु जरूरी है संशोधन : भाजपा

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

भारतीय जनता पार्टी द्वारा वक़्फ़ संशोधन बिल 2025 को लेकर जनजागरूकता फैलाने हेतु सोमवार को श्याम पैलेस जशपुर में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्री रायमुनी भगत, भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री नरेश नंदे, तथा वक़्फ़ जनजागरण अभियान जिला समिति के सदस्य एवं पार्षद फैज़ान सरवर खान ने अपने विचार व्यक्त किए।

**विधायक श्रीमती गोमती साय** ने कहा कि वक़्फ़ संपत्तियाँ वर्षों से उपेक्षा और भ्रष्टाचार का शिकार रही हैं। संशोधन बिल 2025 इन संपत्तियों के पारदर्शी और न्यायपूर्ण प्रबंधन का रास्ता खोलता है। यह कदम सामाजिक न्याय और संसाधनों के सही उपयोग की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है।

**जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत** ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह बिल किसी धर्म या समुदाय के विरोध में नहीं है, बल्कि यह सभी वक़्फ़ संपत्तियों की सुरक्षा, पारदर्शिता और सही इस्तेमाल के लिए एक आवश्यक सुधार है। उन्होंने कहा कि वर्षों से बंद पड़ी या अवैध कब्जे में चली गई वक़्फ़ ज़मीनें अब समाज के विकास में उपयोग लाई जा सकेंगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भ्रम में न पड़ें और इस ऐतिहासिक पहल का समर्थन करें।

**भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह** ने कहा कि भाजपा की सरकार हर वर्ग के हित में निर्णय लेती है। यह संशोधन मुस्लिम समाज के हितों की रक्षा करते हुए वक़्फ़ संपत्तियों की जवाबदेही तय करेगा और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लाएगा।

**पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे** ने अपने वक्तव्य में कहा कि अब समय आ गया है कि वक़्फ़ संपत्तियों का लेखा-जोखा सार्वजनिक हो और उनका लाभ वास्तव में जरूरतमंदों को मिले। यह बिल उस दिशा में सार्थक पहल है।

**पार्षद फैज़ान सरवर खान** ने स्पष्ट किया कि इस बिल को लेकर समुदाय विशेष के बीच फैलाई जा रही भ्रांतियाँ निराधार हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को इसे अधिकार की लड़ाई मानकर समर्थन देना चाहिए क्योंकि यह उनकी संपत्तियों की सुरक्षा की गारंटी देता है। वक़्फ़ संशोधन बिल 2025 वक़्फ़ बोर्ड के कामकाज को और अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाएगा। यह बिल समाज के सभी वर्गों के लिए समान अवसर प्रदान करेगा और वक़्फ़ संपत्तियों का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के लिए सुनिश्चित करेगा।उन्होंने भ्रांतियों कप दूर करने के लिए तथ्यपरक जानकारी साझा की ओर स्थानीय समुदाय से सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा ने कुशलतापूर्वक किया।उन्होंने अपने संचालन में इस बात पर जोर दिया कि यह अभियान केवल एक समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज के कल्याण के लिए है।

कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व विधायक भरत साय, जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, नपा उपाध्यक्ष युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष गंगा राम भगत, गोपाल राय, शंकर गुप्ता, रीना बरला, शांति भगत, उपेन्द्र यादव, राजकपूर भगत, रूपेश सोनी, संतोष सिंह, शरद चौरसिया, असलम आज़ाद, शारदा प्रधान, राजकुमार गुप्ता, पंकज जायसवाल, हदीस अंसारी, हरिशंकर यादव, देवलाल भगत, श्यामलाल भगत, गोविंद राम भगत, ममता कश्यप, अंकित बंसल, पिंकी गुप्ता, अंजू टोप्पो, नसरुल्लाह सिद्दीकी, उस्मान क़ुरैशी, जुनेद अहमद, मनव्वर आज़ाद, इम्तियाज़, संतोष सहाय, हरीश कुमार, कृपा भगत, विनोद निकुंज, सुधीर भगत, आकाश गुप्ता, विकास नाग, दीपक गुप्ता, राहुल गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, नटवर मूंदड़ा, सहित भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस को वक़्फ़ मुद्दे पर जागरूक करना था, जो सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!