जशपुरनगर. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि वनांचल और जनजातिय क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने से विकास से अधिक विनाश देखने को मिलता है। उन्होनें रायगढ़ जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि उद्योग स्थापना के लिए जमीन अधिग्रहण होने पर स्थानीय लोगों को रूपए जरूर मिल जाते हैं। लेकिन जागरूकता के अभाव में इस धन को न तो वे सहेज कर रख पाते हैं और ना ही सदुपयोग कर पाते हैं। नतीजा,वे भूमिहीन होकर बेरोजगारी और गरीबी का शिकार हो जाते हैं। उन्होनें कहा कि 22 सितंबर को प्रस्तावित जनसुनवाई का स्थानीय लोगों के भावना के अनुरूप पुरजोर विरोध किया जाएगा। जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत ने कहा कि प्रस्तावित बाक्साइट खदान उनके जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में आता है। स्थानीय रहवासी इस उत्खनन के विरोध में खड़े हुए हैं। उन्होनें जोर देकर कहा कि प्रस्तावित बाक्साइट उत्खनन क्षेत्र में आलू,टाउ,टमाटर,मिर्ची जैसी फसल लेकर किसान लाखों की आय अर्जित कर रहें हैं। इस क्षेत्र में बाक्साइट खदान की कोई जरूरत नहीं है। उन्होनें कहा कि बाक्साइट उत्खनन के लिए प्रदेश सरकार को उनकी लाश पर से गुजरना पड़ेगा। पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव के नक्शे कदम में चलते हुए,भारतीय जनता पार्टी बाक्साइट उत्खनन सहित उन सभी उद्योग स्थापना का पुरजोर विरोध करेगी,जिससे जशपुर की हरितिमा और पर्यावरण को नुकसान होगा। पत्रकार वार्ता से पहले,जिला कार्यालय में भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 24 अगस्त को रायपुर में बेरोजगारी भत्ता की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के घेराव कार्यक्रम और बाक्साईट उत्खनन के मुद्दे पर चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गई। पार्टी के आला पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की। वहीं,बाक्साईट उत्खनन का एकजुट हो कर जनहित में कड़ा विरोध करने पर सहमति जताई।मुख्य रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णु देव साय, पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, लोकसभा सांसद गोमती साय, बिलासपुर संभाग संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, पूर्व विधायक राजशरण भगत, जागेश्वर भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय, जिला प्रभारी रामकिशुन सिंह, विधानसभा प्रभारी रमन अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, जिला महामंत्री द्वय ओमप्रकाश सिन्हा, सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह, मुकेश शर्मा, पुरषोत्तम सिंह, जिला मंत्री देवधन नायक, सुनील अग्रवाल, वरुण जैन, उपेंद्र यादव, राजू गुप्ता, फैजान सरवर खान, गोविंद भगत, सालिक साय, रीना बरला, ममता कश्यप, गेंदबिहारी सिंह, अनिता सिंह,केशव यादव, यशप्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, तुलसी कौशिक, अमन शर्मा, दीपक अंधारे, अवधेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, राम गर्ग, राजकपूर भगत, शारदा प्रधान, नीतू गुप्ता , हरिशंकर यादव, मंगल राम, कपिल सिंह, कपिल साय, श्यामलाल भगत, अभिषेक मिश्रा, कृपा भगत, सुदामा पंडा, श्रीनायक मिश्रा, सलोने मिश्रा, रजनी प्रधान, प्रमिता भगत, अरविंद भगत, सज्जू खान, विनोद निकुंज, राजकुमार गुप्ता, गंगा भगत, मृणाल पाठक, मुकेश सोनी, शकीला पैंकरा, उमा देवी, चरित्र दास बाबा, आशु राय, अभ्युदय मिश्रा, राजा सोनी, विकास नाग, दीपक चैहान, मैनेजर राम, राजकुमार सिंह, मुन्नी गुप्ता, निखिल गुप्ता, अमित साय, संदीप सोनी, नितेश पारीक सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




