Advertisements

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा पहुंचे जशपुर* *जिलध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत*

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुरनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर जशपुर पहुंचे। अंबिकापुर में आयोजित बैठक में शामिल होकर रायपुर लौटने के क्रम में वे देर शाम जशपुर पहुंचे, जहां भाजयुमो जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोशीला स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर रणजीता स्टेडियम चौक स्थित आदिवासी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद राधाकांत भवन स्थित भाजपा कार्यालय में प्रवेश करने पर युवाओं की गगनभेदी नारों से पूरी फिज़ा गूंज उठी।

प्रदेश अध्यक्ष टिकरिहा ने जिले के भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त करते हुए उनकी सराहना की। जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित करते हुए बताया कि जशपुर के युवा कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव और हाल के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत समर्थन दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई।

इस अवसर पर विजय आदित्य सिंह जूदेव भी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में अग्रिम पंक्ति में मौजूद रहे। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उत्साह और जोश का प्रदर्शन किया। विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा कि जशपुर की युवा शक्ति हमेशा भाजपा के पक्ष में डटकर खड़ी रही है और आने वाले चुनावों में भी यही जोश भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष टिकरिहा ने जशपुर के कार्यकर्ताओं के जोश और समर्पण को देखकर कहा कि यही ऊर्जा देश में सकारात्मक माहौल बनाती है। उन्होंने कहा “युवा शक्ति देश के भविष्य की नींव है, और इसके सही मार्गदर्शन से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है।”

टिकरिहा ने विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव सहित जिले के सभी भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।प्रदेश अध्यक्ष ने रात भाजपा कार्यालय में विश्राम किया और बुधवार सुबह रायपुर के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव, मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, गोपाल कश्यप, अभिषेक मिश्रा, दीपक गुप्ता, राजा सोनी, विकास नाग, ऋत्विक जैन, बॉबी ताम्रकर सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights