भक्ति संगीत के साथ जमेगा गरबा उत्सव का रंग* *लोक व बालीवुड गायक बिखेरेगें सुरों का जादू* *प्रतिभागियों पर होगी पुरस्कारों की बारिश*

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुरनगर। आदिशक्ती मां दुर्गा के उपासना का महा उत्सव नवरात्र के अवसर पर शहर के श्री हरिकीर्तन भवन प्रांगण में आयोजित होने वाले गरबा महोत्सव में इस बार देश के प्रसिद्व गायक अपने सुरीली आवाज का जादू बिखेरते हुए नजर आएंगे। इस बार गरबा में शामिल होने वाले प्रतिभागियों पर भी पुरस्कारों की बारिश होने जा रही है। इन दिनों श्री हरि कीर्तन भवन के प्रांगण में आयोजित अभ्यास सत्र में प्रतिभागी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। अक्स ग्रुप के अध्यक्ष सोनू पांडे ने बताया कि अक्स ग्रुप लगातार 21 वें साल भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। इसकी तैयारी को अंतिम रूप देने में इन दिनों आयोजन समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन-रात तैयारी में लगे हुए हैं। उन्होनें बताया कि इस बार गरबा महोत्सव 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस पांच दिवसीय आयोजन में 28 और 29 सितंबर को झारखंड की प्रसिद्व गायिका सुनीधि चौधरी प्रस्तुती देगी। 29 सितंबर को आदर्श गुप्ता और इंडिया गाट टैलेंट शो से चर्चित हुए डा गौतम देवनानी भी जशपुरवासियों से रूबरू होगें। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को प्रसिद्व गायिका अर्चना गोस्वामी गरबा महोत्सव में शामिल हो कर अपने सुरीली आवाज का जादू बिखेरेगी। इनके अलावा मध्यप्रदेश के बैंजों वादक चिंतामणि,रितेश दुबे और अभिषेक राम भी इस आयोजन से जुड़ेगे।

*प्रतिभागियों पर होगा इनामों की बारिश*
आयोजन समिति अक्स ग्रुप के संयोजक अतुल मुंदड़ा ने बताया कि इस बार गरबा महोत्सव के प्रतिभागियों के लिए आयोजन विशेष होने वाला है। आयोजन के चारों दिन सर्वश्रेष्ठ गरबा नृत्य करने वाले प्रतिभागी को सोने की एक प्रतिमा दी जाएगी। इसी तरह नृत्य में आकर्षक भारतीय परिधान या गरबा नृत्य परिधान पहनने वाले प्रतिभागी को कम्प्यूटर पुरस्कार दिया जाएगा।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!