धर्मांतरण के विरोध में भाजयुमो 12 अगस्त को निकलेगी रैली,जारी किया टोल फ्री हेल्प लाइन नम्बर

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

नारायणपुर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। निरंजन मोहंती की रिपोर्ट। धर्मांतरण के खिलाफ भारतींय जनता युवा मोर्चा 12 अगस्त को जिला मुख्यालय में रैली का आयोजन करेगी। इसके साथ ही भाजयुमो ने जिले के सभी 12 मंडलों में धर्मांतरण की शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर भी जारी किया है। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अमन शर्मा ने कुनकुरी में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की। प्रेस कांफ्रेंस में अमन शर्मा के साथ भाजयुमो मंडल अध्यक्ष
अमित मिश्रा,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास नाग,कुनकुरी के मंडल उपाध्यक्ष चाणक्य कुमार चौहान भी उपस्थित थे। अमन शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से धर्मांतरण के मामले तेजी से बढ़े हैं। स्थिति इतनी बुरी हो चुकी है पयलिस विभाग के आला अधिकारियों को पत्र जारी कर अपने मातहतों को धर्मांतरण के खेल से सचेत रहने को कहना पड़ रहा है। बावजूद इसके भूपेश सरकार इस ओर से पूरी तरह से आंख मूंदी है।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!