Advertisements

ब्रेकिंग :- खीरे से लदा पिकअप वाहन पलटा बाल-बाल बचा ड्राइवर ऐसे हुआ हादसा पढ़िए पूरी खबर

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

सन्ना द प्राइम न्यूज़ 24 नेटवर्क : – जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में मालवाहक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, पिकअप में खीरा लगा हुआ था घटना में ड्राइवर को सीने में गंभीर चोटें आई है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल जशपुर भेजा गया है।

25 कुंटल लदा था खीरा

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सन्ना के महुआ ग्राम से किसान रमेश के खेत से 25 क्विंटल खीरा लेकर मालवाहक पिकअप वाहन CG 14 MP 0793 जशपुर संतोष नाम के व्यापारी के पास आ रहा था, जोकि जशपुर से झारखंड भेजा जाना था इसी दौरान सोनकयारी ओर स्टडीह जंगल के बीच करीब शाम साढ़े 6 बजे के आसपास एक मवेशी पिकअप वाहन के सामने आ गया जिसे बचाने के दौरान मालवाहक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया,

ड्राइवर को आई सीने में चोट

घटना में पिकअप वाहन चालक सोनू किसी ने में गंभीर चोटें आई है वही उसका सहयोगी बाल-बाल बच गया, घायल वाहन चालक को इलाज के लिए जशपुर जिला अस्पताल लाया गया है, वही बताया जा रहा है पिकअप वाहन पलटने से वाहन में लदा खिला पूरी तरह से बर्बाद हो गया

 

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!