Advertisements

Breaking भीषण हादसा:बोलेरो से टक्कर — दो ग्रामीणों की मौके पर मौत, गरबा कार्यक्रम देख कर लोट रहे थे,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर। बुधवार देर रात ग्राम गम्हरिया में बोलेरो और एक मोटरसाइकिल की आमने-सामने भीषण भिड़ंत में दो ग्रामीणों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र कि हैं,

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कमलेश्वर राम (40) पिता बूटीया राम और बूधनाथ साय (40) पिता स्व. आनंद साय — निवासी ग्राम सेंदवार टोली, थाना दुलदुला।के रहने वाले हैं

ओर दोनों युवक दशहरा-गरबा कार्यक्रम देखने जशपुर आए थे; करीब रात 12 बजे वे वापसी पर थे तभी कुनकुरी की ओर से आ रही बोलेरो से आमने-सामने टकराव हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल परखच्चे उड़ गये और दोनों की मृत्यु स्थल पर ही हो गई।

 

सिटी कोतवाली प्रभारी आशीष तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पंचनामा कर दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। बोलेरो चालक, जो कथित रूप से गम्हरिया का रहने वाला है,  पुलिस हिरासत में है; आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!