जशपुरनगरः शहर में इन दिनों चल रहे गरबा उत्सव से पूरा शहर भक्ति रस में डूबा हुआ है। बुधवार को शहर के श्रीहरिकीर्तन भव के प्रांगण में चल रह अक्स गरबा महोत्सव में झारखंड की प्रसिद्व गायिका अर्चना गोस्वामी ने अपनी सुरली आवाज में भक्ति संगीत का जादू बिखेरा। पंखिड़ा ओ पंखिड़ा,राधे-राधे हम है राधे के दीवाने है जैसे भक्ति संगीत पर शहर के श्रद्वालु देर रात क झूमते रहे। गरबा में शामिल होने के लिए श्रद्वालु पारम्परिक परिधान और वेशभूषा में पहुंच रहे हैं। अक्स गरबा महोत्सव में शामिल होने वाले सौ प्रतिभागियों को प्रतिदिन आयोजकों की ओर से पुरस्कार दिया जा रहा है। इनमें से एक प्रतिभागी को सोने की प्रतिमा का विशेष पुरस्कार भी शामिल है। मंगलवार को विजय आदित्य सिंह जूदेव ने यह पुरस्कार प्रतिभागी सेजल सहानी को दिया। गरबा महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार की रात को भी अर्चना गोस्वामी प्रस्तुती देगी।
।




