Advertisements

Breaking Jashpur : भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत एक घायल, अज्ञात वाहन की ठोकर से हुआ हादसा, इलाज के लिए जिला अस्पताल जशपुर लाते समय हुई युवक की रास्ते मे मौत, वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर……

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ न्यूज़ : सन्ना थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे इलाज के लिए जशपुर जिला अस्पताल में बीती देर रात भर्ती किया गया है इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक ग्राम चंपा, भादू की ओर सन्ना की ओर आ बीती रात आ रहे थे, इसी दौरान सन्ना की ओर से जा रहै अज्ञात वाहन से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई, घटना में घायल एक शख्स ने बताया कि चार पहिया वाहन चालक ने डीपर नहीं दिया और उनकी सीधी भिड़ंत हो गई,

 

घटना के बाद चार पहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया, घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए सन्ना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां से उन्हें जशपुर रेफर किया गया और उन्हें जशपुर जिला अस्पताल लाया गया जहां एक शख्स की रास्ते मे ही मौत हो चुकी थी दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है फिलहाल घायल का इलाज चल रहा है, घटना के कमल साय पिता गणेश 30 वर्ष, इलाज चल रहा है वही करम साय पिता जतरु 26 वर्ष की मौत हो चुकी है दोनों ही रिश्ते में चाचा भतीजा है, ओर ग्राम घुंईझरिया अमरपुर पुलिस थाना सामरी के रहने वाले है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!