Advertisements

Breaking Jashpur : शहर में नशे का कारोबार करते युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, गांजा बेचने के लिये ग्राहक का कर रहा था आरोपी इंतजार, आरोपी नशिम खान से गांजा भी जप्त

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी गांजे को बेचने की फिराक में लगा था इसी दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा फिलहाल गिरफ्तार कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है,

मामले की जानकारी देते हुए सिटी कोतवाली के प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे ने द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क को बताया कि ल दिनांक 09.09.2021 के शाम को थाना सिटी कोतवाली जशपुर को मुखबीर से सूचना मिली कि चीर बगीचा का रहने वाला नशीम खान अपने किराना दुकान के सामने मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राहकों को बेचने के लिये इंतजार कर रहा है, इस सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली जशपुर से निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे हमराह स्टॉफ के चीर बगीचा स्थित नशीम खान के किराना दुकान में जाकर तलाशी ली गई। तलाशी  के दौरान नशीम खान के कब्जे से एक लाल रंग का कपड़े का थैला को जप्त कर गवाहों को समक्ष खुलवाया गया, उक्त थैला में 40 नग पुड़िया में मादक पदार्थ गांजा मिलने पर जप्त किया गया। उक्त मादक पदार्थ गांजा को तौलकर पंचनामा तैयार किया गया जो वजन 200 ग्राम कीमती 1600 रू. का होना पाया गया। मामले में आरोपी नशीम खान उम्र 35 वर्ष निवासी चीर बगीचा जशपुर* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर धारा 20 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 09.09.2021 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।   

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे,  स.उ.नि. हीरालाल बाघव, आर. 169 पवन पैंकरा, आर. 581 धीरेन्द्र मधुकर, म.आर. 623 कौशल्या लकड़ा, सहायक आर. 03 जगजीवन यादव का सराहनीय योगदान रहा। 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!