जशपुरनगर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : शराब के नशे में धुत्त हो कर तेज रफ्तार से बाइक चला रहे लापरवाह चालक ने कालेज छात्रा को ठोकर मार दी, जिससे छात्रा को गंभीर चोटें आई है। उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसा शहर के रणजीता चौक की है।

घटना में घायल छात्रा
जानकारी के मुताबिक शहर के भागलपुर मुहल्ले की निवासी नेहा कश्यप 18 वर्ष,कन्या महाविद्यालय की छात्रा है। वह,दोपहर तकरीबन ढाई बजे कालेज से सहेलियों के साथ वापस घर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान रणजीता स्टेडियम के पास स्थित कोविड 19 टीकाकरण केन्द्र के पास बाजार की ओर से तेज रफ्तार से भागलपुर चौक की ओर जा रहे एक बाइक ने नेहा को चपेट में ले लिया।
अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने के बाद छात्रा तकरीबन सौ मीटर तक बाइक के साथ घसीटती चली गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग,छात्रा की मदद के लिए दौड़े। एक राहगिर की मदद से छात्रा को नीजि वाहन से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।
शराबी मोटरसाइकिल चालक
हादसे के बाद लोगों का गुस्सा बाइक चालक पर फुट पड़ा। बाइक चालक शराब के नशे में बुरी तरह से धुत्त था। हादसे के बाद वह सही तरीके से खड़े होने की स्थिति में भी नहीं था। जबकि उसे हल्की खरोचें ही आई थी। बाइक चालक की हालत देख कर मौके पर खड़े लोगों ने उसे एक दो थप्पड़ जड़ दिए। हालांकि,मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने स्थिति सम्हाल ली। बहरहाल,कोतवाली पुलिस ने दुर्घटनाकारित बाइक को जब्त करते हुए,बाइक चालक बिहारी नगेशिया 25 वर्ष,निवासी रेंगोला को थाने ले आई है और उससे पूछताछ में जुटी हुई है।




