Advertisements

Breaking Jashpur : विवाहित महिला से छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार, घर में जबरदस्ती घुस अनैतिक संबंध बनाने एवं रकम की मांग कर छेड़छाड़ कर धमकी देने का आरोप, RTI कार्यकर्ता बता कर आरोपी राजेश गुप्ता करता था महिला को ब्लैकमेल, सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने विवाहित महिला से छेड़छाड़ कर पैसे की डिमांड करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी रवि शंकर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत रहने वाली महिला ने 11 अगस्त को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह अपनी पुत्री के साथ रहती है एवं व्यवसायिक दुकान का संचालन करती है। प्रार्थिया का अपने पति से घरेलू विवाद होने पर कोर्ट में मामला चल रहा है। उक्त कोर्ट के मामले में आरोपी राजेश गुप्ता[espro-slider id=19022] के द्वारा RTI से संबंधित दस्तावेजों को एकत्रित करने में प्रार्थिया की मदद की थी जिससे कि प्रार्थिया का उससे अच्छा जान-परिचय हो गया था। पूर्व में 15 जून एवं 16 जून को राजेश गुप्ता ने प्रार्थिया से अनैतिक मांग किया था, जिससे प्रार्थिया ने उससे दूरी बना ली।
जिसके बाद 3 अगस्त को प्रार्थिया एवं उसकी पुत्री घर में मौजूद थे उसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे राजेश गुप्ता का दोस्त दरबारीटोली निवासी महेश मिश्रा उर्फ टिंकू महाराज आया और प्रार्थिया के दुकान पर आकर बैठ गया, उसके द्वारा प्रार्थिया को राजेश गुप्ता के साथ बात क्यों नहीं करते हो कहकर उसपर दबाव बनाने लगा एवं धमकाकर करीब 01 घंटा बाद वहां से चला गया। प्रार्थिया अपने दुकान से घर के अंदर गई थी, उसकी पुत्री घर के सेकेंड फ्लोर में थी, उसी दौरान राजेश गुप्ता और महेश मिश्रा पुनः दोनों साथ में प्रार्थिया के घर में जबरदस्ती प्रवेश किये और अंदर आकर कुर्सी में बैठ गये, इसी बीच राजेश गुप्ता ने प्रार्थिया के हाथ को पकड़कर जबरदस्ती अनैतिक संबंध बनाने की मांग करने लगा, प्रार्थिया उससे हाथ को छुड़ाकर भाग रही थी इसी दौरान वहां मौजूद महेश मिश्रा द्वारा प्रार्थिया को बात क्यों नहीं मान लेती हो बोलकर दबाव बनाने लगा। राजेश गुप्ता द्वारा प्रार्थिया से 10 लाख रू. की मांग करते हुये कहा कि पैसा नहीं दोगे तो तुम्हारे पति के साथ कोर्ट में केष चल रहा है, उसमें हरा देने की धमकी देने लगा। राजेश गुप्ता ने प्रार्थिया को धमकी दिया कि तुम अपनी पुत्री के साथ अकेली रहती हो वह उन दोनों के साथ कभी भी, कुछ भी कर सकता है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर उक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में धारा 454, 354, 354(क)(1)(i), 354(क)(1)(ii), 509, 385, 506, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त आरोपीगण अपराध पंजीबद्ध होने एवं गिरफ्तारी से बचने के लिये फरार चल रहे थे।

उन्होंने बताया कि प्रकरण की विवेचना दौरान महिला संबंधी गंभीर अपराध पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा मुखबीर की सूचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर दबिश देकर प्रकरण के आरोपीगण राजेश गुप्ता गुप्ता उम्र 43 साल निवासी पुरानीटोली जशपुरनगर को 13 अगस्त को एवं महेश कुमार मिश्रा उर्फ टिंकू महाराज उम्र 51 साल निवासी संगम चौक दरबारीटोली जशपुरनगर को 18 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी जशपुर निरीक्षक रविशंकर तिवारी, उ.नि. के.पी. सिंह, स.उ.नि. बैजंती किण्डो, आर. 581 धिरेन्द्र मधुकर, आर.अमित भगत, आर. शोभनाथ, न.सै. थानेशवर देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!