Advertisements

Breaking Jashpur: लोदाम के प्राथमिक स्कूल में एक छात्रा के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि,स्कूल खुलने के 48 घंटे में ही शिक्षा के मंदिर में टूटने लगा कोरोना का कहर,बंद होने का मंडराने लगा खतरा,स्वास्थ्य विभाग की टीम हुई सक्रिय

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुरनगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। जशपुर तहसील के लोदाम के शासकीय स्कूल में एक छात्रा के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जशपुर के बीईओ एम जेडयू सिद्दीकी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है।उन्होनें बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्कूल के छात्रा और स्टाफ की जांच करवाई जा रही है,साथ ही संबंधित स्कूल के प्रधानपाठक को सर्दी,खांसी और बुखार जैसे लक्ष्ण वाले छात्रों को आवश्यक दवा देकर घर भेजने का सख्त निर्देश दिया गया है।

वहीं,पत्थलगांव तहसील के दो स्कूलो में भी बुधवार को कोरोना का कहर टूटा है। यहां के बीईओ डीआर भगत ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला मयूरनाचा में कार्यरत रसोईयां की पत्नी का कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आया है,वहीं ग्राम पंचायत केराकछार के आश्रित गांव फुलैता के प्राथमिक स्कूल में एक महिला शिक्षक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होनें बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया गया है। कोरोना संकट की वजह से 16 माह तक ताले में कैद रहने के बाद मंगलवार 2 अगस्त को ही स्कूलों के दरवाजे खुले थे। खुलने के साथ ही स्कूलों पर टूट रहे कोरोना के कहर टूटने से,इसके पुन: लाकडाउन होने का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि द प्राइम न्यूज 24 से विशेष चर्चा में कलेक्टर महादेव कावरे ने कहा जिन स्कूलों में संक्रमितों की पुष्टि हुई है,वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज दी गई है। एक से अधिक प्रकरण होने की स्थिति में इलाके को माइक्रोकंटेनमेंट जोन घोषित कर,स्कूल को बंद किया जाएगा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!