ब्रेकिंग जशपुर : नाबालिग से जबरदस्ती दुष्कर्म, बताने पर जान से मारने की आरोपी ने दी धमकी, पुलिस ने चंद घंटों में किया आरोपी गिरफ्तार,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर : जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में 16 साल की नाबालिक लड़की से जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है वहीं आरोपी ने दुष्कर्म के बाद इस बात को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी पीड़िता को दी थी मामले में पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 साल की पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीबन 8:30 बजे का घर के बाहर घूम रही थी उसी दौरान ज्ञानेश्वर सिद्धार ने पीड़िता को अकेला देखकर उसके हाथ मुंह को दबाकर खींचते हुए कुछ दूर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया एवं दुष्कर्म की बात तो किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 506 एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् मामला दर्ज किया,

वहीं पुलिस ने तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी ज्ञानेश्वर सिद्धार को गिरफ्तार किया पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने घटना को करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पुलिस ने भेज दिया है, वहीं मामले को जांच एवं। आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मल्लिका बनर्जी, आर. कमलेश्वर वर्मा, आर.मोरिस किस्पोट्टा, आर.पवन पैंकरा, म.आर. पूनामनी भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!