Breaking jashpur : अदरक चोरी पुलिस के शिकंजे में, किसान के खेत से चुरा ले गया सारा अदरक, पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पत्थलगांव द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : पुलिस ने किसान के खेत बाड़ी से लगाई गई अदरक चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, मामले जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। घटना के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के नुकसान 23 नवंबर को प्रार्थी हेत राम राठिया उम्र 40 वर्ष निवासी गाला गोपीपारा ने अपने खेत बाड़ी में लगाये गये अदरक फसल को राजा नट द्वारा अपने साथी के साथ चोरी कर ले जाने के संबंध में थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 379, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना दौरान ग्राम गाला गोपीपारा में पता-तलाश कर ग्रामीणों के सहयोग से राजा नट को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार करते हुये अपने अन्य साथी के साथ मिलकर एक राय होकर गांव के हेत राम राठिया के खेत बाड़ी में लगाये गये अरहर व अदरक फसल में से अदरक के फसल को खेत बाड़ी से उखाड़कर चोरी कर लेना बताया। आरोपी राजा कुमार नट उम्र 29 वर्ष निवासी गाला गोपीपारा के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से उसे 23 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण का एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी लगातार पता-तलाश की जा रही है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरी. ललित सिंह नेगी, आर. लवकुमार, आर. चौधरी राम भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!