Advertisements

Breaking jashpur : बीच शहर मैं मचा रहे थे हुड़दंग, ट्रैफिक पुलिस के जवान के साथ भी की बदसलूकी, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल जप्त,शराब के नशे में बाइक से शहर की सड़कों पर मचा रहे थे उत्पात,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : जशपुर जिले की कुनकुरी पुलिस ने कुनकुरी शहर में शराब पीकर हुड़दंग मचाने एवं लापरवाही पूर्वक मोटर साइकिल से स्टंट करने के मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जानकारी के मुताबिक आरोपी कुनकुरी शहर के बीच सड़कों पर अपनी हाई स्पीड बाइक से हुड़दंग मचा रहे थे, वही तपकरा पुलिस ने भी नशे की हालत में खतरनाक ढंग से कार चलाने वाले वाहन चालक अभिषेक तिग्गा के वाहन को जप्त कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है,

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 जुलाई की शाम लगभग 7 से साढ़े 7 बजे के बीच कुनकुरी के बस स्टैंड में तीन मोटरसाइकिल में शराब के नशे में धुत 8 व्यक्ति खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाकर आए जिन्हे ट्रैफिक पुलिस व अन्य लोगों के द्वारा वाहन धीमा चलाने की समझाइश दी गई जिस पर शराब के नशे में धुत 8 व्यक्ति बस स्टैंड में हुडदंग करने लगे जिन्हें समझाने का प्रयास किया गया लेकिन शराब के नशे में धुत होकर बस स्टैंड कुनकुरी में हुडदंग करने लगे जिस पर जिसकी सूचना फिर थाना कुनकुरी में दी गई,

सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस की टीम बस स्टैंड पहुंची, पुलिस टीम को देखकर हुडदंगी भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया, पुलिस ने सभी 8 व्यक्तियों को पूछताछ किया गया ,जिनके मुंह से तीव्र शराब की बदबू आ रही थी, पुलिस ने मामले में आकाश तिर्की पिता सुनील तिर्की निवासी खेल ग्राउंड कुनकुरी, अनुरोध खलखो पिता राजेंद्र खलखो निवासी सालिया टोली,जोशमीन लकड़ा पिता जेम्स पलाबियुस निवासी तुरंगखार चौकी दोकडा, नवीन मिंज पिता निस्टोर मिंज निवासी बहुल जोर चौकी दोकडा, सुनील साय पिता झरू साय निवासी बांस बाहर चौकी दोकडा, अश्वन कुमार पिता सुरेंद्र राम निवासी सलिया टोली,अंकित भगत पिता रमेश भगत निवासी सलिया टोली, गोल्डन पाल कुजूर पिता सुशील कुजूर निवासी लोढ़ाअंबा कुनकुरी*का चिकित्सकीय कराया गया जो शराब पीना पाया गया

पुलिस ने कार्यवाही करते हुवे, आरोपियों के विरुद्ध सार्वजनिक जगह पर शराब पीकर हुडदंग करने, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने,शराब पीकर वाहन चलाने, दस्तावेज न रखने, हेलमेट न पहनने, यातायात नियमों का पालन न करने का अपराध धारा पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध धारा 36 च (2)आबकारी एक्ट एवम मोटर व्हीकल act 184,185, 190/2, 129,50/177 के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

वही पुलिस ने 4 जुलाई की सुबह 8 बजे थाना तपकरा को सूचना मिली कि बस स्टैंड तपकरा में एक व्यक्ति नशे की हालत में कार को लापरवाही एवं खतरनाक ढंग से चला रहा है, सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर मौके पर जाकर नशे में मौजूद कार चालक अभिषेक तिग्गा उम्र 25 साल निवासी कन्द्रीय थाना सन्ना के कब्जे से कार क्रमांक CG 16 CD 5452 को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 185, 184, 3/181, 103(3)/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर प्रकरण तैयार कर मान्य में पेश किया गया है।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, आर. जितेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश पैकरा, निरोज कुजूर, देवनाथ साय, प्रदीप एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!