Advertisements

Breaking Jashpur : देह व्यापार के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिक का अपहरण कर मां बेटा मिलकर कराते थे देह व्यापार. मामले में मां और ग्राहक को पुलिस ने पूर्व में किया था गिरफ्तार….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : कुनकुरी थाना क्षेत्र में नाबालिक का अपहरण कर मां बेटे द्वारा देह व्यापार कराने के मामले में फरार चल रहे बेटे को कुनकुरी पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है, पुलिस ने बताया कि मामले में पूर्व में मां और ग्राहक को गिरफ्तार किया जा चुका है,

https://theprimenews24.com/breaking-news-traumatic-road-accident-speeding-scooty-fell-into-the-ditch-two-people-died-on-the-spot/

थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने थाना आकर 24 मई 2013 को रिपोर्ट दर्ज कराई की चम्पा बाई निवासी कुनकुरी और उसका पुत्र वकील चौहान प्रार्थिया को काम दिलाएंगे कहकर प्रार्थिया को अपने घर मे बंधक बनाकर एवं अन्य स्थानों में भेजकर दबाव बनाकर जबरन देह व्यापार कराते थे।
उन्होंने बताया कि डबलू नाम के एक व्यक्ति के साथ प्रार्थिया को भेजने पर वहाँ से किसी तरह प्रार्थिया भाग कर थाना कुनकुरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी उन्होंने बताया कि आरोपिया चम्पा बाई और डबलू को उसी दिनांक को गिरफ्तार कर लिया गया था।

https://theprimenews24.com/jashpur-superintendent-of-police-vijay-aggarwal-has-organized-womens-cell-family-counseling-center-and-other-ngos-the-meeting-of-vasundhara-open-shelter-home-appreciated-the-work-honored-him-wi/

उन्होंने बताया कि प्रकरण का अन्य आरोपी वकील चौहान उर्फ प्रह्लाद चौहान निवासी कुनकुरी फरार हो गया था, उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर लगाया गया जो आरोपी वकील चौहान उर्फ प्रहलाद उम्र 32 साल का बिलासपुर में होने की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा दबिश देकर बिलासपुर से अभिरक्षा में लाकर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, स.उ.नि. मानेश्वर साहनी, प्र.आर. परमजीत सिंह, आर. नंदलाल यादव, आर. जितेन्द्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!