Advertisements

Breaking Jashpur : मंत्री ने कुल्हाड़ी से हमला कर दो ग्रामीणों को किया घायल,कुल्हाड़ी लेकर गांव में जमकर मचाया हंगामा

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। कुल्हाड़ी लेकर एक आरोपी ने गांव में जमकर आतंक मचाया। सड़क में चल रहे और घर के अंदर बैठे ग्रामीणों पर हमला कर आरोपी मंत्री राम भगत ने दो ग्रामीणों को जख्मी कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 324,456 के तहत अपराध दर्ज कर लिया हैं। मामला लोदाम चौकी क्षेत्र के चैलितांगर टोली की है। आहत अर्जुन राम भगत ने बताया कि 20 अक्टूबर की शाम तकरीबन साढ़े 5 बजे वह अपने तालाब में पाले हुए मछली को देख कर वापस आ रहा था। इसी दौरान मंत्री राम हाथ मे कुल्हाड़ी लेकर आया और बिना कुछ बोले उस पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले में उसकी कलाई और गाल में चोट आई। इसके बाद आपा खो चुके मंत्री का कहर इसी गांव के रहवासी डोमनिक पर टूटा। आरोपी गांव में मेहमानी करने सोगड़ा से चैलितांगरटोली आए ग्रामीण को मारने के लिए दौड़ाने लगा। जान बचाने के लिए युवक आहत दोमनिक के घर मे घुस गया। आरोपी मंत्री के घातक इरादे को भांप कर युवक जान बख्शने के लिए गिड़गिड़ाने लगा। इसी बीच आरोपी की निगाह घर मे बैठे हुए दोमनिक पर पड़ी और उस पर जासूसी करने का आरोप लगाते हुए,कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायलों की शिकायत पर अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!