Breaking Jashpur : नकली सोना को असली सोना बताकर रुपये लेकर ठगी करने वाले गिरोह का एक और आरोपी नरेश प्रजापति हुआ गिरफ्तार, आरोपी से नकली सोने का टुकड़ा जप्त, प्रकरण में 1 आरोपी सुशील यादव पूर्व में हो चुका है गिरफ्तार

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

The Prime News जशपुर जिले की कुनकुरी पुलिस के नकली सोना दिखा कर ठगी करने वाले गिरोह के 1 ओर सदस्य को गिरफ्तार किया  मामले की जानकारी देते हुए कुनकुरी थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया की दिनांक 09.03.2022 को प्रार्थी गणेश यादव निवासी ठेठेटांगर कुनकुरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि विगत 4-5 माह पूर्व उसका सुशील यादव निवासी ज़ोरोंडा झरिया से परिचय हुआ उसी समय सुशील यादव प्रार्थी का मोबाइल नम्बर मांग कर एवं धीरे- धीरे जान-पहचान बढ़ा कर पुराना सोना को कम दाम में बेचने की बात बताया, जिस पर प्रार्थी लालच में आ गया, लालच में आने के बाद सुशील यादव  *नरेश प्रजापति* व अन्य साथी मिलकर प्रार्थी से पैसे लेने शुरू किया गया। सुशील, नरेश प्रजापति व अन्य साथी को एडवांस के तौर पर 10 हजार रूपये प्रार्थी दे दिया, कुछ दिन बाद नकली सोने का एक टुकड़ा प्रार्थी को दिखाया गया जिस पर प्रार्थी लालच में आ गया और 80 हजार रुपये, उसके बाद पुनः ₹1,20,000 /-  सुशील यादव, नरेश प्रजापति  को दिया ।प्रार्थी द्वारा कुल ₹ 2,10,000 /- देने के बाद पुनः ₹ 1,00,000 /- मांग किये जाने पर एवं सोना नही देने पर प्रार्थी को ठगी का एहसास हुआ जिस पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 50/22 धारा 420, 34 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान थाना कुनकुरी पुलिस स्टाफ द्वारा तत्परतापूर्वक कार्रवाई कर आरोपी सुशील यादव को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। घटना में शामिल फरार अन्य आरोपियों की लगातार पता-तलाश की जा रही थी। विवेचना दौरान प्रकरण के फरार आरोपी नरेश प्रजापति को उसके निवास से अभिरक्षा में लिया गया पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त अपराध घटित करना स्वीकार किया, एवं उसके कब्जे से नकली सोने का टुकड़ा को जप्त किया गया, साथ ही आरोपी का बैंक खाता को सीज कराया गया है। आरोपी नरेश प्रजापति उम्र 41 वर्ष निवासी बगीचा* को दिनांक 14.3.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभीर में भेजा गया। प्रकरण के अन्य साथियों का लगातार पता-तलाश की जा रही है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरी भास्कर शर्मा थाना कुनकुरी,  सउनि मानेश्वर साहनी,  आर. विनोद तिर्की, रणवीर तिग्गा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!