Advertisements

Breaking Jashpur: आदिवासी गुरील्ला आर्मी के नाम से दहशत मचा कर गोली चलाने, यात्री बस एवं जेसीबी में आग लगाने, सहित अन्य मामलों में फरार आरोपी को पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार, आरोपी के पास से तलवार जप्त, मामले में 9 आरोपी पहले हो चुके है गिरफ्तार….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क :  पूर्व नक्सली निर्मल कुजूर गिरोह के नाम पर लेव वसूल गाड़ियों में आगजनी गोली चलाने सहित अन्य मामलों में फरार आरोपी को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी देवनारायण राम का पता-तलाश कर जारी (झारखंड) से दिनांक 17.01.2022 को हिरासत में लेकर मेमोरंडम कथन लिया गया जो बताया कि माह अप्रैल वर्ष 2021 में ग्राम बिच्छीटोली में अपने साथियों के साथ मिलकर ठेकेदार को पैसा नहीं देने पर इसके दो साथियों द्वारा ठेकेदार के जे.सी.बी. चालक को गोली मारे थे, उसके बाद ठेकेदार द्वारा पैसा नहीं देने पर साथियों के साथ मिलकर दिसंबर माह में ठेकेदार के जे.सी.बी. वाहन को आग लगा देना बताये तथा दिनांक 10.01.2022 को ग्राम डोंगाटोली में सभी लोग इकट्ठा होकर लूटपाट की घटना को पुनः अंजाम देने वाले थे।
प्रकरण के आरोपीगण रोहित, सुखनाथ, निर्मल, परिक्षित, राहुल, जशवंत को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपी के पास रखे तलवार को जप्त किया गया है। प्रकरण के
आरोपी देवनारायण राम उम्र 24 वर्ष निवासी नीमगांव नवाटोली थाना जशपुर के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 17.01.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, उ.नि. के.पी. सिंह, स.उ.नि. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, आर. धिरेन्द्र मधुकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights