Advertisements

Breaking Jashpur : पुलिस कप्तान ने किया गांजा एवं अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिये ओड़िसा सीमा स्थित लावाकेरा एवं कोल्हेनझरिया चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण, लावाकेरा चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को दिया 3000 रू. के नगद ईनाम से किया पुरष्कृत,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क :  पुलिस अधीक्षक ने ओड़ीसा सीमा पर बनाए गए चेकपोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया, इस दोरान उन्होंने थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोल्हेनझरिया में लगाये गये पुलिस चेक पोस्ट बेरियर एवं थाना तपकरा अंतर्गत लावाकेरा चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दौरान पुलिस के समस्त अधि./कर्मचारी अपने कर्तव्य पर उपस्थित मिले। पुलिस अधीक्षक ने उक्त चेक पोस्ट को संवेदनशील बताते हुये उपस्थित अधि./कर्मचारियों से अत्यंत सजगता से ड्यूटी करने निर्देशित किया।

BREAKING JASHPUR : फिर पुलिस के फंदे में फंसे गांजा तस्कर,ओडिसा से लाया जा रहा गांजा जब्त

 

निरीक्षण दौरान उपस्थित अधि./कर्मचारियों को प्रत्येक वाहन को 24 X 7 घंटे सख्ती से चेकिंग करने हेतु निर्देषित किया गया। चेकिंग दौरान किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री पाये जाने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करेंगें। प्रत्येक चेकिंग के समय पुलिस कर्मचारी बॉडी वर्न कैमरा पहनने हेतु निर्देशित किया गया।

चेकिंग के दौरान किसी भी तरह से आम जनता से दुर्व्यवहार नहीं करने हेतु निर्देषित किया गया। लावाकेरा चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस अधि./कर्मचारियों को 3000 /- रू. नगद ईनाम से पुरष्कृत किया गया एवं उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण दौरान थाना प्रभारी तुमला उ.नि. जबेरियुस एक्का, स.उ.नि. जीवनाथ गिरी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!