Advertisements

Breaking Jashpur : पत्थलगांव मामले पर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री के पुतले को आग नहीं लगा पाए नेता, पुलिस ने छीन लिया पुतला, भाजपा नेताओं की हुई पुलिस से खींचातानी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी, घटना की न्यायिक जांच की मांग …….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क: जिले के पत्थलगांव सड़क हादसे के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने जशपुर शहर सहित पत्थलगांव में मुख्यमंत्री के पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया था लेकिन पुलिस की तगड़ी व्यवस्था के बीच असफल हुआ मुख्यमंत्री के पुतला दहन का कार्यक्रम पुलिस ने छीन लिया पुतला, इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता एवं नेताओं की पुलिस के साथ झूमा झटकी भी हुई, और भाजपा के नेताओ ने नारेबाजी की।

 

 

दरअसल जशपुर जिले के पत्थलगांव में शुक्रवार को दुर्गा विसर्जन के लिए निकली झांकी में गांजे से भरी एक एसयूवी कार अनियंत्रित होकर लोगों को कुचल ते हुए निकल गई थी घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी वहीं 16 लोग घायल हो गए थे जिसके बाद से ही माहौल जिले में तनावपूर्ण बना हुआ था, पत्थलगांव शहर में लोगों ने चक्का जाम भी कर दिया था, बीते 2 दिनों से पत्थलगांव में भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता लगातार आंदोलन कर रहे थे और पीड़ित के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा एवं घायलों को 25-25 लाख का मुआवजा देने की मांग कर रहे थे,

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना के तुरंत बाद ही पीड़ित के परिजनों को 50 लाख के मुआवजा की घोषणा कर दी थी साथ ही घायलों का इलाज शासन की ओर से करवाया जा रहा है, वहीं घटना को अंजाम देकर भाग रहे कार को ग्रामीणों ने पकड़ कर आरोपियों की जमकर पिटाई भी की थी जिसके बाद उग्र भीड़ ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया था जिसमें गांजा लदा हुआ था


वही मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, दोनों ही आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं जो कि उड़ीसा से मध्य प्रदेश गांजा ले जा रहे थे।

टना के विरोध में जशपुर शहर के बस स्टैंड में एवं पत्थलगांव में भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन का प्रयास किया इस दौरान पुलिस से उनकी झूमर झट की भी हुई पुलिस ने पुतला छीन लिया, और पुतला दहन असफल रहा जिसके बाद भाजपा नेताओं ने नारेबाजी की,

इस दौरान भाजपा नेता नितिन राय ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार पर निशाना साधा उन्होंने आरोपियों के साथ गांजा तस्करी करने वालों की भी जांच कराने की मांग की, इसके साथ ही पीड़ित को एक करोड़ का मुआवजा देने की बात कही नहीं भाजपा नेता ओम प्रकाश सिन्हा ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी न्यायिक जांच की मांग की है। पुलिस की चाक-चौबंद एवं तगड़ी व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री के पुतला दहन का कार्यक्रम का सफल माना जा सकता है भाजपा नेता पुतला दहन का प्रयास कर रहे थे लेकिन पुलिस बल ने मुख्यमंत्री के पुतले को छीन लिया आग नहीं लगाने दी इसके बाद भाजपा के नेताओं ने जमकर नारेबाजी की और सरकार पर आरोप लगाए

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!