Advertisements

Breaking Jashpur : 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, मामले में आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने नाबालिग को किया बरामद……

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क: जिले की बागबहार पुलिस ने नाबालिक को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 मई को थाना बागबहार क्षेत्र निवासी प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 17 वर्षीय 02 माह की नाबालिग पुत्री 21 अप्रैल को घर में बिना किसी को बताये कहीं चली गई, कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया,जिसकी रिपोर्ट पर  बागबहार पुलिस ने धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था,

BIG BREAKING NEWS: सीआरपीएफ के जवान ने साथी जवानों पर दागी गोलियां,चार शहीद

 

 पुलिस को प्रकरण की विवेचना दौरान 5 नवम्बर को अपहृता के ग्राम में आने की सूचना मिलने पर अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से धारा 161 के तहत् कथन कराने पर पीड़िता ने  बताई कि धोबसाय तिग्गा द्वारा उसे बहला-फुसलाकर शादी करूंगा कहकर बुलाने पर 21अप्रैल को वह घर के बाहर एक नाले के पास धोबसाय से मिली उसके बाद पण्डरीपानी ग्राम ले जाकर आरोपी के द्वारा दुष्कर्म करना बताई, फिर रायपुर ले जाकर कई बार दुष्कर्म करना बताई। प्रकरण के आरोपी धोबसाय का पता-तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया। मामले में (आरोपी धोबसाय तिग्गा उम्र 26 साल निवासी पण्डरीपानी थाना पत्थलगांव) को 6नवम्बर को गिरफ्तार कर न्यायिक में पेश कर दिया है।

 मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक जे.आर. कुर्रे, आर.  संतु यादव ,आर.  अरविन्द पैंकरा, आर. कमलेष्वर पैंकरा, म.आर.  उर्मिला मिंज, आर.  शंकर बेसरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!