Advertisements

Breaking jashpur : शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म,फिर छोड़ पीड़िता को रचाने चला था शादी, पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने किया जुर्म दर्ज, आरोपी पुलिस गिरफ्त में,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : जिले की बागबहार पुलिस में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी ने शादी का झांसा देकर बीते 2 साल तक घटना को अंजाम दिया, और शादी करने से मुकर गया जिस पर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई, मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है,

घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगांव क्षेत्र की पीड़िता ने 16 मई को थाना-बागबहार में लिखित आवेदन पत्र पेश की कि माह-अप्रैल/2019 में पीड़िता अपनी बुआ के घर गई थी तभी आरोपी संजय से मुलाकात हुई, आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर शादी करूंगा कहकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया, इसके बाद हमेषा आरोपी पीड़िता के घर आना-जाना करता था, पीड़िता के माता-पिता आरोपी संजय नाग को माता-पिता को रिष्ता लेकर भेजो बोलने से भेजूंगा बोलता था, कुछ समय बाद आरोपी पीड़िता को बात नहीं करने को बोला था। 9 मई 2022 को आरोपी द्वारा अन्य युवती से शादी करने की जानकारी मिलने से पीड़िता आरोपी के घर जाकर शादी रूकवाई थी। आरोपी संजय नाग पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया है,पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 376(2)ढ के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की जा रही थी,

इस दोरान मुखबिर सूचना पर बागबहार पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी संजय नाग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया उक्त प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक जनकराम कुर्रे थाना प्रभारी बागबहार, आरक्षक क्र.विरेन्द्र यादव, आरक्षक(चालक) क्र.शंकर बेसरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!