Advertisements

Breaking Jashpur : ओडिशा से सस्ता गांजा लेकर मध्यप्रदेश में ऊंचे कीमत वसूलने का बड़ा खेल उजागर,पत्थलगांव कांड के मास्टर माइंड पिंटू ने उगले कई अहम राज,इस तरह जशपुर पुलिस पहुँची मास्टरमाइंड तक,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क जिले के पत्थलगांव में 15 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में गांजा से भरी गाड़ी चढ़ाने के मामले में मुख्य गांजा तस्करी का मास्टर माइंड को जशपुर पुलिस की विशेष टीम ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तारी के बाद मास्टरमाइंड पिंटू ऑफ उर्फ कृष्णकांत ने बताया कि किस तरफ है 4 हजार रुपये किलो उड़ीसा से गांजा खरीद कर मध्य प्रदेश में 12 हजार रुपये किलो में खपाता था, और किस तरह नशे का जाल मध्यप्रदेश में फैला रहा था।

घटना के संबंध में जशपुर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्थलगांव में 15 अक्टूबर को गांजे से भरी एसयूवी वाहन द्वारा दुर्गा विसर्जन के लिए निकली झांकी में लोगों को रौंद से हुए भागने के मामले में गांजा तस्करी करने वाले मास्टरमाइंड को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है उन्होंने बताया कि पुलिस ने पूर्व में गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपी बबलू विश्वकर्मा एवं शिशुपाल साहू से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पिंटू उर्फ कृष्णकांत वैश्य लिये लंबे समय से गांजा तस्करी का करता आ रहा है,

उन्होंने बताया कि आरोपियों के बयान के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम आरोपी की पता-तलाश हेतु सिंगरौली (मध्यप्रदेश) जाकर आरोपी के घर में दबिश देकर पिंटू उर्फ कृष्णकांत वैश्य को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पिंटू उर्फ कृष्णकांत वैश्य के विरुद्ध सिंगरौली जिले में नारकोटिक्स एक्ट के तहत् मामले दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले 2 वर्षों से ओड़िसा से 4 हजार रू. प्रति किलोग्राम में गांजा लाकर 12 हजार रू. प्रति किलोग्राम के दर से सिंगरौली (मध्यप्रदेश) में विक्रय करता था। आरोपी गांजा तस्करी में अधिकतर छोटी-छोटी गाड़ियों का प्रयोग करता था। मामले में पुलिस ने धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. के तहत आरोपी पिंटू उर्फ कृष्णकांत वैश्य उम्र 21 वर्ष निवासी बरगवां जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!