Advertisements

Breaking Jashpur : पुलिसकर्मी के सुने मकान में चोरों ने बोला धावा,सीसीटीवी कैमरा के डीवीआर सहित घरेलू सामान पर किया हाथ साफ,अपचारी बालक और महिला आरोपित धरे गए

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : पुलिसकर्मी के सुने घर मे चोरों ने धावा बोल दिया। कैमरे की नजर से बचने के लिए शातिरों ने डीवीआर को ही उड़ा दिया। लेकिन,घटना के 6 घण्टे के अंदर ही पुलिस ने चोरी के इस मामले का खुलासा करते हुए चोरी करने वाले अपचारी बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजने के साथ ही और चोरी का समान खरीदने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में पदस्थ मुकेश कुमार निवासी जशपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनका बांकी टोली में घर है। 10 दिसम्बर को दोपहर 03 बजे किसी कार्य से अपने घर में गया तब उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है, और अंदर में सामान बिखरा पड़ा हुआ है। प्रार्थी के घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरा का डीवीआर भी मौजूद नहीं है एवं घर से इंडक्षन चूल्हा, हॉटपॉट, बर्तन एवं कपड़े को कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी हेतु कार्यवाही करते हुये 04 अपचारी बालकों को संरक्षण में लेकर बारीकी से पूछताछ किया गया, जो उक्त चोरी की अपराध को घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। अपचारी बालकों का मेमोरंडम कथन लेने पर चोरी किये सामान को भागलपुर की एक महिला के पास बेचना बताये। पुलिस द्वारा आरोपी महिला मीना देवी से चोरी का खरीदी गई सामान को बरामद किया गया। आरोपिया मीना देवी उम्र 40 साल निवासी अटल आवास कालोनी भागलपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपिया को गिरफ्तार करने में कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एएसआई किशन चौहान, प्र.आर. मिथलेश यादव, त्रिनाथ यादव, धमेन्द्र राजपूत,पवन पैंकरा,भरत साहू एवं डॉग मास्टर संजीव कुमार साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!