Advertisements

Breaking Jashpur : लूट मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी फिर मोबाइल और नगदी लूट लिए, मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : – जिले की कुनकुरी पुलिस ने लूट मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गए, घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 26.06.2021 को प्रार्थी श्याम कुमार सोरेन निवासी कुनकुरी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसे 02 व्यक्तियों के द्वारा डुगडुगीया के पास मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते प्रार्थी के पास रखे मोबाईल एवं नगदी रकम 110 रू. लूट लिए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 73/2021 धारा  294, 323, 506, 341, 394, 34 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।


प्रकरण की विवेचना द्वारा मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से तत्काल पतासाजी कर प्रकरण के आरोपी विनय पटले एवं पृथ्वी ताम्रकार उर्फ करिया को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ दौरान आरोपियों ने घटना घटित करना स्वीकार किया एवं आरोपियों से लूटी गई रकम एवं मोबाईल जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण के *आरोपी 1- विनय पटेल 25 वर्ष निवासी तेंदुआ थाना पटना जिला कोरिया (छ.ग.) एवं 2- पृथ्वी  ताम्रकार उर्फ करिया 25 वर्ष निवासी डिपाटोली कुनकुरी* को दिनांक 04.10.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में उ.नि. भास्कर शर्मा, स.उ.नि. मानेश्वर साहनी, स.उ.नि. नसरूद्दीन अंसारी, प्र.आर.353 कार्तिक भगत, आर.521 प्रमोद रौतिया, अमित एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!