Advertisements

Breaking Jashpur : पत्नी के चरित्र पर करता था शंका, फिर सुबह उठने से पहले कर दी कुल्हाड़ी से सोती हुई पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने 24 घण्टे में किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी वारदात द प्राइम न्यूज़ पर

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क जिले के बगीचा में अपनी पत्नी पर शंका करके कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है इस संबंध में जशपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया है कि प्रार्थी जयनाथ राम नागवंशी उम्र 28 साल निवासी घुघरी ने दिनांक 30.09.2021 को थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका पड़ोसी बीरस नागवंशी अपनी पत्नी मृतिका उम्र 28 साल को संदेह करता था कि उसका किसी अन्य पुरूष से अनैतिक संबंध है। आरोपी अपनी पत्नी को घटना दिनांक की रात्रि में भी किसी अन्य पुरूष के साथ घर से बाहर निकलने का संदेह किया था, इसी बात पर लगभग सुबह 05 बजे आरोपी ने अपनी सोई हुई पत्नी के सिर में टांगी से घातक प्रहार कर हत्या कर दिया, घटना कारित करने के दौरान आरोपी अपनी पत्नी को गंदी-गंदी गालियां दे रहा था, तथा मारपीट करने का आवाज को पड़ोस मेें रहने वाले अन्य लोग सुने हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की ओर  पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक जॉंच कार्यवाही करते हुये प्रकरण के आरोपी बीरस नागवंशी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया, आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त टांगी को जप्त कर आरोपी बीरस नागवंशी उम्र 35 साल निवासी ग्राम घुघरी थाना बगीचा को आज दिनांक 01.10.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।  प्रकरण की संपूर्ण विवेचना कार्यवाही में थाना बगीचा से स.उ.नि. जे.आर. कुर्रे, आर. 685 मुकेश पाण्डेय, आर. सुधीर मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।   

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!