Advertisements

BREAKING JASHPUR : विधायक से मिलने जा रहे पंच की इस बात पर ग्रामीणों ने कर दी सरेराह पिटाई,मामला पहुंचा पुलिस थाना

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर,द प्राइम न्यूज। विधायक से मिलने पहुंचे पंच की उसके गांव के लोगों ने ही विश्राम गृह में लात घूंसे से पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के ग्राम बासेन के नीचेटोली बस्ती का रहवासी प्रार्थी इस्दोर लकड़ा ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया है कि वे विधायक से मिलने के लिए पत्नी फूलकेरिया और कुछ ग्रामीणों के साथ कांसाबेल के विश्राम गृह की ओर जा रहा था। इसी दौरान रामा होटल के पास गांव के मुन्ना साव, रशिम एक्का, कनेल टोप्पो, नीलकुसुम खेस ने उसका रास्ता रोक लिया और पंच होने के बावजूद,गांव में विकास कार्य ना कराने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। आरोपियों द्वारा किए गए हमले में गला,कोहनी और घुटना में चोट आाया है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कांसाबेल पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 294,323 और 34 के तहत अपराधा दर्ज कर लिया

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!