Advertisements

Breaking mungeli : नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर कर दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार,अपहृता को जिला डिंडोरी मध्यप्रदेश से गठित टीम द्वारा किया गया बरामद,

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 2 मई को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री 28 अप्रेल को बिना बताये घर से कहीं चली गई है, कि रिपोर्ट पर गुमशुदगी अपराध दर्ज कर धारा 363 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं पता तलाश शुरू किया गया, प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के विश्लेषण से नाबालिक अपहृता एवं संदेही आरोपी रविन्द्र गेंदले पिता गेंदलाल निवासी बेलखुरी थाना पथरिया का जिला डिंडोरी (म.प्र.) में होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर जाकर दबिश देकर अपहृता को आरोपी रविन्द्र गेंदले केे कब्जे से बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया एवं मामले में धारा 366, 376,एव 4,6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक सी.एम. मालाकार, प्र.आर.दुर्देश ध्रुव, प्र.आर.चन्द्र कुमार ध्रुव, आरक्षक रवि डाहिरे, महिला आरक्षक अनिता नेताम व साईबर सेल की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!