जशपुर नगर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क। बेरोजगार को स्वास्थ्य विभाग में नोकरी लगाने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी करने वाले जालसाज ठग को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है मामला जांजगीर चाँपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 7 अगस्त को प्रार्थी गंगाराम जलतारे पिता लखनलाल उम्र 42 वर्ष गोधना थाना ने आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि सन 2014 में पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर कोरबा में विज्ञापन निकला था जिसमें नौकरी लगाने के नाम पर आरोपी अनिल पांडे व बालकृष्ण यादव द्वारा धोखाधड़ी कर 5 लाख की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। ठगी के इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के दिशा निर्देश आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आरोपी बालकृष्ण यादव पिता सहारन यादव उम्र 38 वर्ष, एवं अनिल पांडे पिता घनश्याम पांडे उम्र 41 वर्ष दोनों निवासी जांजगीर को कुछ ही घंटों में आज दिनांक 7 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, उप निरीक्षक योगेश पटेल आरक्षक मोहन साहू महिला आरक्षण सुमित्रा बंजारे का सराहनीय योगदान रहा है




