रायपुर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड की मांग के विवादित मुद्दे पर अब नक्सली संगठन भी कूद पड़े हैं। अंतागढ़ के टेमरुपानी मे बैनर पोस्टर लगाए है। जानकारी के लिए बता दे कि जनगणना में आदिवासी समुदाय के लिए अलग कालम की मांग को लेकर मांग की जा रही है। इस मांग को लेकर आदिवासी समुदाय का ही एक बड़ा वर्ग विरोध में खड़ा हुआ है।




