रायपुर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। कानून व्यवस्था बनाएं रखना,कलेक्टर की जिम्मेदारी है। जिला दंडाधिकारी साप्ताहिक समीक्षा बैठक में एसपी,एसडीएम के साथ स्थिति की लगातार समीक्षा करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी कलेक्टर को ये निर्देश दिए है।। मुख्यमंत्री,रायपुर में आयोजित,कलेक्टर कांफ्रेंस में प्रदेश भर के कलेक्टर को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इंटरनेट मीडिया में फैलने वाले अफवाह और दुष्प्रचार का कठोरता से खंडन करने का निर्देश भी कलेक्टरों को दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों कवर्धा और जशपुरबके पत्थल गांव में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री ने यह विशेष कांफ्रेंस का आयोजन किया है। 22 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षकों का कांफ्रेंस का आयोजन होंना है। कलेक्टर कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था की पूर्वानुमति लगा कर,रणनीतिक योजनाएं बनाने का निर्देश दिया है।




