Advertisements

Breaking news : लावकेरा बेरियर में 35 किलो 200 ग्राम गांजा, मारुति ब्रेजा में तस्करी करते 2 आरोपी सूरज तिवारी एंव रमेश कुमार सिंह चढ़ा पुलिस जे हत्थे।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

जशपुर: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु लवाकेरा पुलिस चेक पोस्ट में चेकिंग के दौरान 3 नवंबर को चेक पोस्ट में तैनात पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक मारूती ब्रेजा कार क्र. यू.पी. 66 आर/5352 में 02 व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा रखकर विक्रय करने हेतु ओड़िसा की ओर से तपकरा होते हुये उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले हैं, इस सूचना पर नाकाबंदी कर मुखबीर के बतायेनुसार ओड़िसा की ओर से लवाकेरा पुलिस चेक पोस्ट एक मारूती ब्रेजा कार क्र. यू.पी. 66 आर/5352 तेज गति से आया, जिसे बेरियर के पास रोका गया एवं वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर वाहन की तलाशी लेने पर शीट के पीछे भाग में जालीदार पेटीनुमा भाग में भरा 09 पैकेट मादक पदार्थ गांजा 35 किलो 200 ग्राम कीमती रू. 03 लाख 50 हजार रू. एवं तस्करी में प्रयुक्त कार कीमती 05 लाख रू. मिलने पर जप्त गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने पर

आरोपीगण 1-सूरज तिवारी उम्र 28 साल निवासी रामपुरगौरी थाना कोतवाली प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), 2-रमेष कुमार सिंह उम्र 52 साल निवासी झंगुरपुर थाना ज्ञानपुर जिला भदोही (उ.प्र.)

को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही, आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं मादक पदार्थ जप्त करने में उप निरीक्षक सकलू राम भगत, स.उ.नि. अपलेजर खेस, राजेश कुजूर, राजेन्द्र रात्रे,दीपक टोप्पो एवं सी.ए.एफ. बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!