CRIME NEWS: जुआ-सट्टा सहित अवैध गतिविधियों पर मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 15 अरोपियों के विरूद्ध पथरिया, लालपुर एवं चिल्फी ने जुआ-सट्टा एक्ट के तहत की कार्यवाही, वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 3 आरोपियों के विरूद्ध भी हुई कार्यवाही।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

CRIME NEWS: जुआ-सट्टा सहित अवैध गतिविधियों पर मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 15 अरोपियों के विरूद्ध पथरिया, लालपुर एवं चिल्फी ने जुआ-सट्टा एक्ट के तहत की कार्यवाही, वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 3 आरोपियों के विरूद्ध भी हुई कार्यवाही।

मुंगेली : जिले की पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है जुआ सट्टा अवैध शराब बिक्री एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही कर रही है जिसके बाद अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है

इस संबंध में मुंगेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसमें विभिन्न थाना/चौकी द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ-सट्टा खेल रहे आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में थाना पथरिया द्वारा मउहार तालाब के पास दबिश देकर आरोपी पुरूषोत्तम सोनवानी एवं 07 अन्य से जप्त राशि 2110/- रूपये, चौकी चिल्फी द्वारा ग्राम डिंडोरी में दबिश देकर आरोपी विमल साहू एवं 05 अन्य से जप्त राशि 4270/- रूपये एवं थाना लालपुर द्वारा ग्राम राजपुर में दबिश देकर आरोपी राजेन्द्र चतुर्वेदी से राशि 410/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ-सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

इसी प्रकार मुंगेली पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वाले 03 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। जिसमें थाना जरहागांव द्वारा पथरिया मोड़ के पास दबिश देकर 01 आरोपी, थाना फास्टरपुर द्वारा ग्राम साल्हेघोरी में दबिश देकर 01 आरोपी एवं थाना मुंगेली द्वारा विनोबा नगर में दबिश देकर 01 आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। भविष्य में भी अवैध गतिविधियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!