Advertisements

Breaking News : घर के आंगन में सजी हुई थी जुआ की महफ़िल,पुलिस ने मारी रेड तो मिली इतनी रकम और जुआरी

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

रायपुर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। पुलिस ने जुआ के बड़े फड़ पर धावा बोलकर 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मामला रायपुर जिले के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सायबर सेल और मुखबिर से सूचना मिली के गोलू नामक एक व्यक्ति के घर जुआ का एक दबा फड़ सजा हुआ है,जिसमे लाखो रुपये का दाव लगा कर काट पत्ती नामक जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर गुढ़ियारी पुलिस ने मौके की घेराबंदी कर छापा मारा तो एक किराए के मकान के आंगन में जुआ खेलते हुए 16 जुआरी पकड़े गए। जुआरियों से पुलिस ने 4 लाख 62 हजार रुपये नगद और ताश की पत्तियां जब्त की है। सभी आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!