रायगढ़ द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : रायगढ़ में एक ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक बाइक को रौंद दिया, इस घटना में 2 युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वही एक को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है।
https://theprimenews24.com/crime-city-police-arrested-a-52-year-old-business-man-who-molested-a-19-year-old-girl-by-doing-obscene-acts-was-molesting-the-girl-who-had-gone-to-the-shop-alone-to-get-the-goods/
मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे रायगढ़ खरसिया हाइवे में ग्राम चपले के पास एक ट्रेलर चालक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में लिया। इस दुर्घटना में 2 युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक अन्य को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है बाइक सवार ठुसेकेला से किसी काम के सिलसिले में रायगढ़ आ रहे थे, इसी दरम्यान चपले के पास यह दुर्घटना घटी।
https://theprimenews24.com/good-news-pragati-mishra-reached-romanias-safe-camp-after-leaving-kyiv-superintendent-of-police-spoke-to-pragati-on-video-call-family-members-breathed-a-sigh-of-relief-read-full-news/
इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत करा कर मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कक कार्यवाही कर रही है वही के ट्रेलर को पुलिस ने जप्त कर लिया गया है।




