ब्रेकिंग न्यूज़:जशपुर में तेज रफ्तार का कहर LIVE VIDEO — जैन मंदिर तिराहे पर स्कूटी और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर। शहर के व्यस्त जैन मंदिर तिराहे पर गुरुवार की दोपहर   तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की पूरी घटना पाटनी मार्बल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब सामने आया है।

प्रत्यक्षदर्शियों कमलेश जैन पिता श्रीपाल जैन के मुताबिक, कॉलेज रोड निवासी संजय जैन अपनी स्कूटी से सन्ना रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सन्ना रोड की दिशा से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने नियंत्रण खो दिया और सीधी स्कूटी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क पर गिर पड़े और सवार दूर जा छिटक गए।

 

हादसे में संजय जैन को गंभीर चोटें आई हैं,और उनका पैर टूट गया, जबकि मोटरसाइकिल सवार युवक भी बुरी तरह जख्मी हुआ है। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल जशपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने संजय जैन को रांची रेफर कर दिया है। वहीं दूसरे घायल युवक का इलाज जशपुर जिला अस्पताल में जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया।

 

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!