Advertisements

Breaking News : तेंदुएं की खाल बेचने की फिराक में इस तरह पकड़े गए दो तस्कर,तेंदुआ शिकार के खेल से उठ सकता है पर्दा

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

रायपुर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। तेंदुएं की खाल के साथ पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित,खाल को बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश कर रहे थे। मामला धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र की है। एसपी प्रफुल ठाकुर ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो सन्दिग्ध एक बाइक में तेंदुए की खाल लेकर ग्राहक तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस की टीम ने रुद्री थाना क्षेत्र के बरारी कुकरेल तिराहे पर घेराबंदी कर,नील रंग की बाइक को रोका।बाइक में पीछे बैठे हुए व्यक्ति के पास प्लास्टिक के बोरे में बांध कर रखा हुआ तेंदुएं का खाल जब्त किया गया। हत्थे चढ़े आरोपितों की शिनाख्त ओडिशा के रायघर निवासी विमल यादव,26 वर्ष और गरियाबंद जिले के शोभा मैनपुर थाना के मौहानाला निवासी विमल यादव के रूप में की गई है। आरोपितों के खिलाफ वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम की धारा 9,39 (1),(2),(3),52,52 और लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 और 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

सीमा में किया था शिकार –

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि आरोपितों ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित जंगल में तेंदुएं का शिकार किया था। शिकार करने के बाद मारे गए तेंदुएं का खाल निकाल कर,बेचने के लिए बाजार में ग्राहक ढूढ़ रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपितो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights