Advertisements

Breaking News : गन्ने के खेत में ग्रामीण का हो गया दंतैल से सामने,हादसे के बाद ग्रामीणों ने मचाया हंगामा

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई है। मृतक सुबह घर से जंगल जाने के लिए निकला था। इसी दौरान उसका,दल से अलग हो कर भटक रहे एक दंतैल से सामना हो गया था। हादसा,सूरजपुर जिले के बगड़ा गांव की है। जानकारी के मुताबिक इस गांव का निवासी वीरसाय 40 वर्ष रविवार की सुबह गन्ने की खेत से होकर गांव के नजदीक स्थित जंगल की ओर जा रहा था। गन्ने की ओट में खड़े हुए दंतैल की मौजूदगी का अहसास नहीं हो पाया। और अचानक ही उसके सामने हाथी आकर खड़ा हो गया। इससे पहले की वीरसाय सम्हल पाता,हाथी ने उसे सूढ़ में लपेट कर जमीन पर पटक कर कुचल दिया। वीरसाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की कुछ देर बाद स्थानीय रहवासियों की इसकी भनक मिल सकी और उन्होनें घटना की सूचना वनविभाग को दी। मौके पर पहुंचें वनकर्मियों को स्थानीय ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। वनविभाग ने मृतक के परिवार को तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई है

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights