Advertisements

Breaking :नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार: घर में रखकर कराता था काम, मौके पाकर करता था अनाचार,पुलिस की घेराबंदी में दबोचा गया फरार गिरधारी राम यादव

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी शिक्षक गिरधारी राम यादव (उम्र 54 वर्ष) को जशपुर पुलिस ने सादी वर्दी की टीम की त्वरित कार्रवाई में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एक वर्ष तक घरेलू काम कराने और पढ़ाई के बहाने साथ रखने वाले शिक्षक द्वारा लगातार अनाचार किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

 

घर में रहकर करती थी काम, वहीं से जाती थी स्कूल

 

14 नवंबर 2025 को 16 वर्षीय पीड़िता अपने परिजनों के साथ सिटी कोतवाली जशपुर पहुंची और घटना का विस्तृत विवरण देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि वह जुलाई 2024 से आरोपी गिरधारी राम यादव के घर में रहकर घरेलू काम करती थी, और वहीं से स्थानीय स्कूल में पढ़ाई भी करती थी।

 

इसी दौरान आरोपी शिक्षक उसे अकेला पाकर कई बार छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म करता रहा। लगातार शोषण से त्रस्त नाबालिग एक दिन मौका पाकर घर से भागी और पूरी घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

 

कड़ी धाराओं में अपराध दर्ज, आरोपी घटना के बाद से फरार

 

घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक के विरुद्ध BNS की धारा 74, 75, 64(2)(M), 65(1) तथा

पॉस्को एक्ट की धारा 6 व 8 के तहत गंभीर अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी। मामला दर्ज होते ही आरोपी गिरधारी राम यादव फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए विशेष रणनीति बनाई।

 

एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने की चौबीसों घंटे निगरानी एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी टेक्निकल टीम मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर रही थी, सादी वर्दी में एक विशेष टीम उसके मोहल्ले और घर पर 24 घंटे निगरानी बनाए रखी हुई थी लगातार बढ़ते दबाव से डरकर आरोपी अपने घर से कपड़े और रुपए लेने पहुंचा, तभी सादी वर्दी में तैनात टीम ने उसे तुरंत घेरकर दबोच लिया।

 

अपराध स्वीकार, भेजा जाएगा न्यायिक रिमांड पर

 

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस को उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है।

 

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया जशपुर पुलिस बच्चों और महिलाओं से संबंधित अपराधों पर अत्यंत संवेदनशील है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी शिक्षक को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।”

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights