Advertisements

ब्रेकिंग यातायात : छठ महापर्व पर यातायात पुलिस ने जारी किए रूट मेप, पर्व को लेकर पार्किंग, वाहनों का डायवर्सन एवं परिवर्तित एवं वैकल्पिक व्यवस्था, साथ ही भारी वाहनों का शहर में प्रवेश निषेध, जानिए दो दिनों के यातायात प्लान को…..

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : छठ महापर्व के9 लेकर दो जशपुर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से संचालित करने हेतु यातायात पुलिस की तैयारियां पूरी कर ली है, जिसमे सुरक्षा का टाइम कानून व्यवस्था के लिए अधिकारी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, इस संबंध में सूबेदार सौरभ चंद्राकर ने द प्राइम न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि 10 एवं 11 नवम्बर को छठ पूजा का आयोजन है जिसमे श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुगम यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था प्रदाय किए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक, जशपुर विजय अग्रवाल के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे के मार्गदर्शन पर वाहनों के लिए परिवर्तित मार्ग एवं यातायात पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया गया है, उन्होंने बताया कि 10 नवम्बर को छठ पर्व संध्या अर्ध दौरान दोपरहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक एवं 11 नवंबर को रात्रि 2 बजे से प्रातः 8 बजे तक छठ घाट क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध होगा। जिन्हें मार्ग परिवर्तित कर आगे की ओर भेजा जावेगा। आयरन स्टॉपर का प्रयोग एवं पार्किंग व मार्ग व्यवस्था हेतु आवश्यकता अनुसार एलाउंसमेंट किया जावेगा।

इस दौरान निम्न अनुसार पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है:- वाहनों का डायवर्सन एवं परिवर्तित एवं वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था⬇️

➡️ भारी वाहनों का शहर में प्रवेश निषेध निषेध।
➡️ सन्ना रोड से महाराजा चौक की ओर आने वाली छोटी बड़ी वाहन हनुमान मंदिर तिराहा, बिरसा मुंडा चौक होते हुए गिरांग तिराहा की ओर जाएगी।
➡️ अस्पताल तिराहा की ओर से महाराजा चौक की ओर आने वाली सभी वाहन बालाजी मंदिर के सामने रोड से होते हुए पुरानी टोली रोड की ओर जाएगी।
➡️ बस स्टैंड से महाराजा चौक की ओर जाने वाली सभी वाहन स्वीट्स पैलेस होते पुरानी टोली की ओर जाएगी।
➡️ रायगढ़ रोड से आने वाली बड़ी वाहन गम्हरिया तिराहा, बाईपास रोड, गिरांग तिराहा, जैन मंदिर तिराहा, बिरसा मुंडा चौक होते सन्ना रोड की ओर जाएगी।
➡️ रायगढ़ रोड की ओर जाने वाली छोटी बड़ी वाहन गिरांग तिराहा, बाईपास रोड, गम्हरिया तिराहा होते हुई रायगढ़ की ओर जाएगी।
➡️ बस स्टैंड से रणजीता स्टेडियम की ओर जाने वाली छोटी वाहन कार, जीप, बस आदि नीचे तालाब रोड, पुरानी टोली होते हुए रणजीता स्टेडियम की ओर जाएगी।

छठ पर्व दौरान वाहनों की पार्किंग व्यवस्था⬇️
➡️ लक्ष्मीगुड़ी मंदिर के सामने
➡️ बीएस मार्केट
➡️ बालाजी मंदिर के सामने
➡️ कांग्रेस भवन के सामने
➡️ हॉस्पिटल के सामने

उन्होंने बताया कि छठ पर्व के दौरान भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस एवं पुलिस बल तैनात किया गया है किसी भी असामाजिक एवं शरारती तत्व द्वारा कोई भी व्यवधान उत्पन्न करने की स्थिति में सीधे पुलिस कंट्रोल रूम
9479193699 को तत्काल सूचित करें।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!