जशपुर नगर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : भाजपा के नेता और जशपुर राज परिवार के सदस्य युद्धवीर सिंह जूदेव का लंबी बीमारी के बाद सोमवार की सुबह, बैंगलोर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। युद्धवीर सिंह जुदेव, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव के छोटे बेटे थे। युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन की खबर से अंचल में शोक की लहर व्याप्त है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को जशपुर में किया जाएगा। युद्धवीर सिंह जूदेव ने अपने राजनीतिक सफर की जिला पंचायत जशपुर के उपाध्यक्ष के रूप में की थी। जिसके बाद जांजगीर जिले के चंद्रपुर विधान सभा सीट से दो बार विधायक रहे एवं संसदीय सचिव और छग बेवरेजेज कारपोरेशन के अध्यक्ष पद पर भी रहे। वही पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने शोक जताया है और इसे पूरे प्रदेश के लिए बेहद दुःखद बताया है।सांसद गोमती साय ने कहा एक युग का अंत हो गया।जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत ने कहा हमने युवा नेतृत्व खो दिया।




