Advertisements

महिला का अश्लील मीम बना कर,इंटरनेट मिडिया में कर दिया वायरल,शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

रायपुर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। महिला की अश्लील मीम बना कर,इंटरनेट मिडिया में वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामला,छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा पुलिस थाना क्षेत्र की है। पीडिता की शिकायत के मुताबिक आरोपित सोमपाल पटेल ने इंटरनेट मिडिया से पारिवारिक फोटो निकाल कर,उससे छेड़छाड़ कर अश्लील मीम तैयार किया और इंटरनेट मिडिया में वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत है कि जब उसने इस पर आपत्ति करते हुए,फोटो को डीलिट करने को कहा तो आरोपित ने उससे फोन पर अश्लील बातें कर,अपमानित किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए,सरकंडा पुलिस ने धारा 509 ख के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!