मुंगेली महिला संबंधी अपराध में पुलिस द्वारा की त्वरित कार्यवाही की जा रही है, वही लोरमी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को दुष्कर्म करने की नियत से छेड़खानी करने वाले आरोपी अंशु उर्फ राजा साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, लोरमी पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 20 अक्टूबर को प्रार्थी ने थाना में आरोपी अंशु उर्फ राजा साहू द्वारा प्रार्थी के घर में रात्रि 2 बजे उसकी नाबालिग पुत्री को दुष्कर्म के नियत से छेड़खानी करने की रिपोर्ट पर थाना लोरमी में धारा 456, 354 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से आरोपी अंशु उर्फ राजा साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लोरमी उप निरीक्षक राजकुमार साहू, सउनि देवेश अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक नोखेलाल कुर्रे, आरक्षक हेमसिंह, जितेन्द्र ठाकुर, भेषज खाण्डेकर, एवं शिवशंकर गोयल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




