Advertisements

CG CRIME : नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर फरार आरोपी को पुलिस ने कोरबा से किया गिरफ्तार,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जांजगीर : जिले की पुलिस नोकरी लगाने के नाम ठगी कर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आवेदिका आशा देवी आदित्य द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि नितिन कुमार मसीह प्रार्थिया को शासकीय आया का नौकरी दिलाने के नाम पर प्रलोभन देकर दिनांक 12. 08.14 को 1,00000 (एक लाख रूपये) लिया था। जिसका लेन देन के संबंध में 12.08.14 को दो गवाहों के समक्ष रजिस्टर्ड इकरार नामा निष्पादित करवाया और नौकरी नहीं लगाने पर पैसा वापस करने की बात बोला गया था। प्रार्थिया द्वारा पैसा वापस मांगने पर आरोपी द्वारा पैसा वापस नही किया गया।

प्रर्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अप.क. 35 / 21 धारा 420 भादवि कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए को प्रकरण के फरार आरोपी नितिन कुमार मसीह को दबिश देकर न्यू कोरबा हास्पिटल से पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म करना स्वीकार किया गया। आरोपी नितिन कुमार मसीह उम्र 39 वर्ष निवासी मुडापार वार्ड नं. 26 चौकी मानिकपुर सिटी कोतवाली कोरबा जिला कोरबा को गिफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि सुरेन्द्र कश्यप, शिवभोला कश्यप, तेरस राम साहू, दिलीप कश्यप, बलराम यादव, रामदेव साहू एवं टुकेश्वर डडसेना का योगदान सराहनीय रहा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!