Advertisements

 CRIME : मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जांजगीर जिले की अकलतरा पुलिस ने एक संदिग्ध लडका अकलतरा रेल्वे स्टेशन के आसपास मोटर सायकिल चोरी करने के फिराक में घुम रहा है। जिस पर तत्काल अकलतरा पुलिस एवं विशेष गठित पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम विकास पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी जयरामनगर जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया गया एवं 31 दिसम्बर को आकाश टाकीज अकलतरा के पास से एक पल्सर मोटर सायकिल चोरी करना स्वीकार करना बताने पर आरोपी विकास पटेल के निशानदेही में चोरी किये हुये मोटरसाइकिल बजाज पल्सर कीमती 80,000 रू बरामद किया गया जो थाना अकलतरा के अपराध क्रमांक 02/23 धारा 379 भादवि से संबंधित होना पाया गया।

मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी विकास पटेल को को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में उनि ओमप्रकाश कुर्रे, सउनि अरूण सिंह, सउनि अनिल तिवारी, प्रआर मनोज तिग्गा, आरक्षक गिरीश कश्यप एवम टिकेश्वर राठौर का सराहनीय योगदान रहा

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!