CG NEWS : महिला एवं नाबालिक बालिका संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार त्वरित कार्यवाही,छेड़खानी करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

जांजगीर पुलिस अधीक्षक कार्यवाही द्वारा मिली जानकारी के अनुसार थाना जांजगीर क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित ने थाना जांजगीर में 28 नवम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री को अनुप तिवारी बेइज्जत करने की नियत से छेड़खानी किया।

पीड़ित की रिपोर्ट पर आरेापी अनुप तिवारी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 876/2022 धारा 354 क भादवि, 04 पोक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी अनुप तिवारी निवासी मुनुन्द को गिरफ्तार कर दिनांक 28.11.22 को न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया

आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक उमेश साहू सउनि भरत राठौर, आरक्षक दुर्गेश सूर्यवंशी एवं हेमंत राठौर का विशेष योगदान रहा है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!