Advertisements

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल सर्वे में देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

रायपुर। देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने कार्यों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अब वह आईएएनस और सी-वोटर द्वारा किए गए सर्वे में देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में उभर कर सामने आए हैं।

आईएएनस और सी वोटर के सर्वे में दावा किया गया है कि देश में सबसे कम विरोधी लहर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की है। एजेंसियों का दावा है कि यह सर्वेक्षण देशव्यापी किया गया जिसमें सभी राज्यों से पता किया गया कि लोग अपने मुख्यमंत्री से कितने खुश या फिर नाराज है। इनमें से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में उभर कर सामने आए।

छत्तीसगढ़ की जनता सबसे ज्यादा भूपेश बघेल पर भरोसा कर रही है। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश के सभी राज्यों में ऐसे मुख्यमंत्री के रूप में उभर कर सामने आए हैं जो जनता के सबसे हितैषी और ग्रामीण क्षेत्र की समृद्धि पर ध्यान दे रहे हैं। इनका फोकस कृषि और किसानों से लेकर सभी वर्ग के लोगों पर है।

बता दें छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में वर्ष 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे। इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने तरीके से तैयारियां शुरू कर दी है। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में ईडी ने ताबड़तोड़ छापेमारी की जिसमें कुछ आईएएस भी निशाने पर रहे। इसके बावजूद भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!